भोरे: अलीचक गांव के पास चलती बाइक से कुत्ता टकराया, सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल, आदर्श अस्पताल में भर्ती
भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर अलीचक गांव के पास गुरुवार की दोपहर दो बजे चलती बाइक से एक कुत्ता टकरा गया। जिसपर सवार भाई बहन अनियंत्रित बाइक से सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मदद से अलीचक स्थित आदर्श हॉस्पिटल में इलाज के लिए दोनों घायलों को भर्ती कराया गया। जहां आदर्श हॉस्पिटल के डाक्टर एफ के त्रिपाठी ने घायलों का इलाज किया।