कोटा। झालावाड़ रोड स्थित एयरपोर्ट के सामने ट्रैफिक नियमों को लेकर महिला कार चालक और ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी के बीच विवाद हो गया।
जानकारी के अनुसार कार नंबर RJ20 CF 5778 रॉन्ग साइड से आ रही थी। इस पर कांस्टेबल ने महिला चालक को सम्मानपूर्वक सही दिशा में जाने के लिए कहा।
आरोप है कि इतना सुनते ही महिला चालक भड़क गई और ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौच करते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगी।
घटना ने एक बार फिर ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के सम्मान और उनके साथ होने वाले व्यवहार पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह भी है कि ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने वाले पुलिसकर्मियों के साथ इस तरह का व्यवहार आखिर क्यों?
धूप और गर्मी में सड़कों पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था संभालने वाले जवानों के सम्मान की जिम्मेदारी भी समाज की है।
अब देखना होगा कि कोटा ट्रैफिक पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।
#Kota #KotaNews #TrafficPolice #JhalawarRoad #KotaPolice #MangalSinghHada