चकिया में अवैध बुलेट कारतूस फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में कारतूस व उपकरण बरामद, चार गिरफ्तार
पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित बुलेट (कारतूस) बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में निर्मित कारतूस, कारतूस बनाने में प्रयुक्त रसायन, मशीनें और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी चकिया के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम ओझा टोला स्थित एक मकान पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान अवैध फैक्ट्री संचालित होती मिली। पुलिस ने मौके से 34 निर्मित जिंदा कारतूस, 303 बोर के 303 खोखे, 7.62 एमएम का एक जिंदा कारतूस, 205 खाली जिंदा कारतूस के खोल, देसी कट्टा, एयरगन और कारतूस निर्माण में प्रयुक्त नाइट्रिक एसिड, रेड फॉस्फोरस, सल्फ्यूरिक एसिड समेत अन्य रसायन बरामद किए।।।।।।।।।।।।
#motiharinews #amiteshkumar #biharnews #motiharinewsupdate #Todays_24_Crime_News #motiharpolice #motihari
Patna Rural, Patna | Jul 19, 2026