लालगंज: अदवा बैराज का गेट खुलने से अदवा नदी उफान पर, हथेड़ा हलिया संपर्क मार्ग पर बने पुल के ऊपर पानी से आवागमन प्रभावित
हलिया विकासखंड के अदवा बैराज का गेट खुलने से अदवा नदी उफान पर आ गई। इसके चलते हलिया हथेड़ा संपर्क मार्ग पर बने पुल के ऊपर से पानी बहने के कारण शनिवार शाम 3:00 बजे तक आवागमन प्रभावित रहा। शुक्रवार की रात तेज बारिश के कारण देर रात अदवा बैराज का तीन गेट खोलकर पानी नदी में निकल गया है। जिसके चलते नदी उफान पर आ गई और रास्ता बाधित रहा।