भितरवार: हनुमान मंदिर के पास शराब दुकान पर सवाल, प्रशासन चुप
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में यह स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी धर्मस्थल या स्कूल के पास शराब की दुकान नहीं खोली जाएगी। भितरवार में हनुमान जी मंदिर के पास संचालित शराब दुकान को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस संबंध में कई बार प्रशासन को लिखित आवेदन दिए गए हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जनता में नाराजगी बड़ी।