Bihar news : डोली पर सवार होकर आईं मां, भक्तिमय माहौल में निकली भव्य शोभायात्रा। जय माता दी के जयघोष से गूंज उठा मैनाटांड़ प्रखंड , डोली यात्रा में उमड़े श्रद्धालु। जय माता दी, प्रेम से बोलो शेरावाली मैया की जय और अंबे भवानी की जय के जयघोष से शनिवार को मैनाटांड़ प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा की डोली यात्रा निकाली गई। आकर्षक डोली यात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल-नगाड़ों और देवी गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। डोली यात्रा के दौरान बेल वृक्ष के समीप विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मां का आसन मंडप तक लाया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। मां के जयकारे लगाते हुए भक्त पूरे उत्साह के साथ शोभायात्रा में आगे बढ़ते रहे।मैनाटाड़ प्रखंड के मैनाटाड़, इनरवा, बभनौली, पुरुषोत्तमपुर, बेलवाडीह माई स्थान, भंटाटाड़, धोखराहा कॉलोनी, भंगहा और पिड़ारी सहित अन्य गांवों में भी डोली यात्रा निकाली गई। शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मैनाटांड़ थानाध्यक्ष जयभगवान कुमार, इनरवा थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत, भंगहा थानाध्यक्ष रोशन कुमार तथा मानपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। वहीं, निशा पूजा को लेकर श्रद्धालुओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पूजा को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर बाबा बालक दास, सरपंच इनेश गिरि, चंद्र उर्फ बाबू भैया, रवि गिरी, अमरेश गिरी, लालबाबू गिरी, बृजकिशोर किशोरी, पिंटू गुप्ता, अशोक कुमार राम, अनुप कुमार, अभ्यास कुमार, रंजन कुशवाहा, संतोष पटेल, अरुण यादव, अजीत कुमार और पप्पू कुमार सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे।#MaaDurga #DoliYatra #DurgaPuja #JaiMataDi #Navratri #MataRani #HinduFestival #Mainatanr #Inarwa #WestChamparan #BiharNews #Devotional #ReligiousProcession #FestivalCelebration #BiharUpdates