बेतिया में पुलिस हिरासत में फाइनेंसकर्मी दिलशाद अंसारी की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है, इस मामले में अब दिलशाद अंसारी पर पुलिस की ओर से जारी निगरानी संबंधी विभागीय पत्र और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि और उसकी स्वतंत्र जांच के संबंध में जानकारी सामने आना बाकी है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025 में बानुछापर थाना पुलिस की ओर से दिलशाद अंसारी पर निगरानी रखने के लिए एक विभागीय पत्र जारी किया गया था, पत्र में उसे सक्रिय अपराधी बताते हुए आरोप लगाया गया था कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर राहगीरों से लूटपाट करता है, इसी आधार पर उस पर निगरानी रखने की आवश्यकता जताई गई थी। पत्र में दिलशाद अंसारी के खिलाफ वर्ष 2020 में बानुछापर थाना कांड संख्या 756, आर्म्स एक्ट और गोपालपुर थाना कांड संख्या 92 का भी उल्लेख किया गया था। वहीं, 12 अक्टूबर 2026 को वर्ष 2025 के सहोदरा थाना कांड संख्या 65 के एनडीपीएस मामले में गिरफ्तारी के बाद दिलशाद अंसारी की पुलिस हिरासत के दौरान मौत हो गई थी, घटना के बाद सहोदरा थानाध्यक्ष समेत छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था, इस घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई और हिरासत में मौत की परिस्थितियों पर सवाल अब भी उठ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिलशाद अंसारी कथित तौर पर एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में दिखाई दे रहा है, वीडियो में वह पहले अपनी जींस की पिछली जेब में पिस्टल रखे नजर आता है, इसके बाद वह कथित तौर पर एक नर्तकी को पिस्टल देता है और कुछ देर बाद वापस लेकर अपनी जेब में रख लेता है।
#champaran24news #viralreelschallenge #trendingreels #reelsviral #districtadministrationwestchamparan #CMBihar #viralvideochallenge #fb #police