गिर्वा: बड़ा मदार तालाब में डूबने से युवक की मौत, सिविल डिफेंस की टीम ने किया रेस्क्यू
Girwa, Udaipur | Apr 20, 2025 बड़ा मदार तालाब में डूबने से युवक की मौत। दरअसल बड़ा मदार तालाब में रविवार को 22 वर्षीय हितेश झा की डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस टीम ने दो घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया। शव को एमबी हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखवाया गया है, पुलिस जांच जारी है।