गिर्वा: उदयपुर जिले की नाई पुलिस ने धारदार तलवार के साथ घूम रहे वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
Girwa, Udaipur | Apr 20, 2025 थाना नाई (उदयपुर): पुलिस ने कमलेश उर्फ नक्का निवासी कन्धारिया पटारा को धारदार तलवार के साथ घूमते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना झाड़ोल में लूट समेत कई मामले दर्ज हैं और वह पिछले डेढ़ वर्ष से वांछित था। पुलिस ने तलवार जब्त कर आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।