गिर्वा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का डबोक एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, उदयपुर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे
Girwa, Udaipur | Apr 20, 2025 उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज डबोक एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रमोद सामर, भाजपा जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, उपमहापौर पारस सिंघवी और देहात युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है .