खरखौदा: खरखौदा बरोणा रोड पर एसटीएफ व बदमाशों में मुठभेड़,3 काबू,दो बदमाश घायल , पीजीआई रेफर
शुक्रवार रात को एसटीएफ सोनीपत की टीम प्रभारी इंस्पेक्टर योगेंद्र के नेतृत्व में खरखौदा-बरोणा रोड पर मौजूद थी। उसी दौरान एक कार सवार युवक आते दिखाई दिए। जिस पर पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का इशारा किया तो उन्होंने सीधा एसटीएफ की गाड़ी की तरफ फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश हुए घायल,एक अन्य भी हुआ गिरफ्तार। घायल पीजीआई रोहतक रेफर।