खरखौदा: केएमपी मार्ग पर पाई गांव के पास से मोटरसाइकिल पर आए दो युवक कार से ले उड़े लगभग 2 लाख रुपए, जांच में जुटी पुलिस
पाई गांव के पास केएमपी मार्ग पर खड़ी एक कार से मोटरसाइकिल पर आए दो युवक लगभग 2लाख रुपए लेकर फरार हो गए। प्रीतमपुरा दिल्ली निवासी शिवम ने बताया कि वह अपनी कार में कुंडली से आ रहा था। जब वह पाई गांव के पास पहुंचा तो लघु शंका के लिए उसने अपनी कार रोक दी। लेकिन गलती से चाबी कार में लगी रह गई। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर दो युवक पैसे लेकर फरार हो गए।