खरखौदा: खरखौदा विश्राम गृह में भाजपा के मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई आयोजित
गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आजाद सिंह नेहरा ने खरखौदा विश्राम गृह में मण्डल अध्यक्षों के साथ बैठक कर आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। चलो गांव की ओर तथा 6 फरवरी को गोहाना में होने वाले प्रदेश अध्यक्ष सांसद नायब सिंह सैनी के अभिनंदन समारोह के बारे में विशेष रूप से चर्चा की गई।