खरखौदा: आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर रोहणा गांव की छात्रा के साथ चार लाख रुपए से अधिक की ठगी, जांच में जुटी पुलिस
आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर रोहणा गाँव निवासी एक छात्रा के साथ चार लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की गई है। छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसे आस्ट्रेलिया जाना था। ऐसे में उसने यूट्यूब व इंस्टाग्राम पर मोहाली स्थित एक कंपनी से संपर्क किया था। जिसके कर्मचारियों ने चार लाख से अधिक रुपये लेने के बाद भी उसे बीजा नहीं दिया।