खरखौदा: पुलिस ने दो युवकों को रोहतक बाईपास से अफीम व चरस बेचने के आरोप में किया गिरफ्तार
पुलिस ने शहर के रोहतक बाईपास से 2 युवकों को अफीम व चरस बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक एक इको गाड़ी में अफीम व चरस बेचने का काम कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झाड़ौदा कला निवासी मुकेश व नजफगढ़ निवासी रिंकू दोनों युवकों को काबू किया। उनके पास तलाशी के दौरान 900 ग्राम चरस व 315 ग्राम अफीम बरामद की गई है।