खरखौदा: गांव पिपली के पास बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर पर हमला कर ₹10 हजार लूटकर ले गए बदमाश, जांच में जुटी खरखौदा पुलिस
गांव पिपली के पास बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर गांव गंगाना निवासी विकास पर हमला कर ₹10 हजार नकदी लूटकर बदमाश ले गए। पीड़ित चरखी दादरी से डंपर में डस्ट लेकर उत्तर प्रदेश के बागपत जा रहा था। बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पहुंची खरखौदा थाना पुलिस ने जांच के बाद लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।