बिहार: हरनौत में अनियंत्रित होकर ऑटो पलटने से ऑटो चालक हुआ जख्मी, इलाज के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Bihar, Nalanda | Mar 5, 2024 हरनौत में सोमवार की शाम अनियंत्रित होकर ऑटो पलट गई। इस घटना में ऑटो चालक घायल हो गया। इस घटना में घायल हुए ऑटो चालक को इलाज के लिए हरनौत पीएचसी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद देर रात सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान पटना सिटी निवासी संजय बिंद के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है।