बिहार: समाहरणालय में ज़िलाधिकारी ने जनता दरबार लगाकर 17 लोगों की सुनी समस्याएं
Bihar, Nalanda | Mar 4, 2024 ज़िलाधिकारी ने सोमवार को समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 17 लोगों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के निदान हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए। आवेदक निर्मला देवी द्वारा बताया गया कि मेरे पति की तबीयत खराब रहने के कारण मैंने अपनी ज़मीन को बेचकर रकम भी प्राप्त कर लिया है, इस रिपोर्ट की जांच होने के बावजूद मेरा कागज निबंधन में नहीं भेजा जा रहा है।