बिहार: मर्डर केस में 15 साल से फरार चल रहे एक अभियुक्त को माना चक गांव से पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bihar, Nalanda | Mar 4, 2024 सरमेरा थाना क्षेत्र के माना चक गांव से 15 साल से मर्डर केस में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान चंदेश्वर ढाढी़ पुत्र नरेश ढाढी़ के रुप में हुई है। इस मामले में सरमेरा थाना प्रभारी ने बताया कि मर्डर केस में यह व्यक्ति 15 साल से फरार चल रहा था, जिसे कोर्ट के द्वारा नोटिस आने के बाद माना चक गांव से गिरफ्तार किया गया है।