बिहार: पुलिस लाइन के पास ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार पत्नी की हुई मौत व पति जख्मी
Bihar, Nalanda | Mar 4, 2024 दीपनगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन के पास सोमवार की शाम को ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई और पति जख्मी हो गया। परिवार के सदस्यों ने बताया की नेपुरा गांव निवासी नीतीश कुमार अपनी पत्नी निभा कुमारी के साथ बिहार शरीफ मार्केटिंग कर बाइक पर सवार होकर अपने गांव नेपुरा लौट रहे थे। इस दौरान पुलिस लाइन के पास ट्रक ने टक्कर मार दी।