बुलंदशहर: प्राथमिक विद्यालय में नशे में धुत पहुंचता है शिक्षक, बच्चों से मारपीट व अश्लीलता का गंभीर आरोप
बुलंदशहर:नरसेना क्षेत्र के महुआ खेड़ा गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय से गुरु-शिष्य की परंपरा को तार-तार कर देने वाला गंभीर मामला सामने आया है। विद्यालय में तैनात एक शिक्षक पर रोज शराब के नशे में स्कूल पहुंचने, मासूम बच्चों के साथ मारपीट करने, स्कूल में गंदगी फैलाने और अश्लील हरकतें करने के बेहद संगीन आरोप लगे हैं।
पंके से लटकाकर बच्चे को पीटने का वीडियो वायरल
ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक रोजाना नशे की हालत में स्कूल आता है और बच्चों के साथ हिंसक व्यवहार करता है। आरोपी शिक्षक नशे में विद्यालय के सामान व संसाधनों के साथ तोड़फोड़ भी करता है। हाल ही में एक छात्र को पंखे से लटकाकर पीटने के दौरान शराब के नशे में धुत अध्यापक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिससे लोगों में भारी आक्रोश है।
ग्रामीणों ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी शिक्षक मासूम छात्र-छात्राओं के साथ अक्सर अश्लील हरकतें भी करता है, जिससे बच्चे डर के मारे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग तथा पुलिस प्रशासन से आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026