खुर्जा: नहर में बह रही युवती की ग्रामीणों ने बचाई जान, पुलिस जांच में जुटी
खुर्जा। क्षेत्र के नगला चीती गांव के पास उस समय हड़कंप मच गया जब नहर के तेज बहाव में एक युवती बहती हुई दिखाई दी। ग्रामीणों ने तत्परता और साहस का परिचय देते हुए कड़ी मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सुरक्षित बचाई गई युवती ग्रामीणों को अपनी आपबीती सुनाती नजर आ रही है। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवती को अपनी कस्टडी में लेकर घटना के कारणों का पता लगाना शुरू कर दिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026