सरकारी स्कूल में अशोभनीय व्यवहार का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग की साख पर उठे गंभीर सवाल
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक सरकारी स्कूल परिसर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुरुष और महिला (संभावित शिक्षक/शिक्षिका) आपत्तिजनक और अशोभनीय आचरण करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद शिक्षा विभाग और सरकारी विद्यालयों की साख पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
वायरल हो रहे वीडियो को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकतें बेहद शर्मनाक हैं, जिससे न केवल विद्यार्थियों पर बुरा असर पड़ता है बल्कि पूरे शिक्षा तंत्र की छवि धूमिल होती है।
वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूजर्स ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में विभाग द्वारा जांच कर उचित कदम उठाए जाने की बात कही जा रही है
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026