जालौन: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल
जालौन। कोंच कोतवाली क्षेत्र के बस्ती गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। गाली-गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें एक पक्ष के पूर्व प्रधान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों के बीच हुई इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
घायल पूर्व प्रधान को आनन-फानन में सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
पीड़ित पूर्व प्रधान ने गांव के ही सगे चार भाइयों पर पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पूर्व प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2026