सारठ: नेपाल से मजार में दर्शन करने आया किशोर लापता, पिता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, पुलिस खोजबीन में जुटी
सारठ मजार में हाजरी लगाने परिजनों संग आए किशोर के लापता होने का मामला बुधवार शाम 4 बजे थाने पहुंचा है। पिता सैफउद्दीन अंसारी नेपाल के जिला चंद्रगोढ़ी झापा बाजार 4, नयाटोला निवासी ने कहा कि बीते 30 अगस्त की शाम वे लोग मजार आए थे, मजार के शेड में सो रहे थे, 31 अगस्त की रात डेढ़ बजे उनका पुत्र 17 वर्षीय इमामुद्दीन अंसारी गायब था। शिकायत पर पुलिस खोजबीन कर रही है