Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

#चलती_अल्टो_कार_बनी_आग_का_गोला_बाल_बाल_बचे #युवक_दमकल_पहुंची_मौके_पर_पाया_आग_पर_काबू_नहीं #हुई_कोई_हानि #chalati #alto ...

Didwana, Nagaur | Jan 9, 2026

MORE NEWS

*वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026* 

*जिला कलक्टर ने निकाली ऑनलाईन लॉटरी*

*डीडवाना-कुचामन जिले के 1312 वरिष्ठ नागरिक करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा* 

डीडवाना-कुचामन, 25 जून। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के चरणबद्ध क्रियान्वयन के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-27 हेतु तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिये ऑनलाईन लॉटरी गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर अवधेश मीना द्वारा निकाली गई।

इस अवसर पर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी द्वारा लॉटरी प्रक्रिया से अवगत करवाया गया। इसके पश्चात जिला कलक्टर द्वारा तीन डेमो पश्चात मुख्य लॉटरी के माध्यम से तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिये ऑनलाइन लॉटरी निकाली।

जिला कलक्टर ने बताया कि देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के तहत जिले से हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 इस प्रकार कुल 1312 यात्रियों का चयन किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्यारेलाल शिवारान,एडीएम विकास मोहन भाटी, एसीपी डीओआईटी शिवराज सोनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम, कपिलदेव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

 देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस बार प्रदेश के 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग और 6 हजार को वायु मार्ग से निर्धारित स्थलों पर यात्रा करवाई जाएगी। जिसमे जिले के 1312 वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत यात्रा करवाई जाएगी। जिसमे विभिन्न यात्राओं हेतु कार्यक्रम का निर्धारण आगामी दिनों मे किया जाकर वर्षभर यात्राएं करवाई जाएंगे।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत 
तीर्थयात्रा के प्रमुख गंतव्य स्थलों में  हरिद्वार-ऋषिकेश-आयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति-पद्मावति, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम्-मदुरई, वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार-शरीफ, श्री हूजुर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र और पटना बिहार की यात्रा रेलमार्ग से करवाई जाएगी।
 वहीं हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ-काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी। हवाई यात्रा में चयनित यात्रियों को  नेपाल की विदेश यात्रा हेतु मूल वोटर कार्ड अथवा भारतीय पासपोर्ट अनिवार्य होगा।

गौरतलब है कि प्रदेश के निवासी वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या अधिक आयु के व्यक्ति) को उनके जीवन काल में एक बार निर्धारित तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान पर पूर्णतया निःशुल्क यात्रा करवाने की यह योजना वर्ष 2013 से चलाई जा रही है। वर्ष 2016 से इसमें हवाई यात्रा को सम्मिलित किया गया। गत वर्ष सभी वरिष्ठ नागरिकों को वातानुकूलित रेलगाड़ी में यात्रा करवाई गई। साथ ही आमजन से अपील कि है चूंकि यह योजना पूर्णतया निःशुल्क है, इसमें चयन हेतु किसी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जाता है अतः आमजन को आगाह किया जाता है कि किसी भी प्रकार के ठग आदि के झाँसे में नही आवें। किसी भी जानकारी के लिए देवस्थान विभाग के संभागीय कार्यालय , राज. लोक सेवा आयोग के सामने, अजमेर  या ईमेल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

*वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026* *जिला कलक्टर ने निकाली ऑनलाईन लॉटरी* *डीडवाना-कुचामन जिले के 1312 वरिष्ठ नागरिक करेंगे धार्मिक स्थलों की यात्रा* डीडवाना-कुचामन, 25 जून। देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के चरणबद्ध क्रियान्वयन के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-27 हेतु तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिये ऑनलाईन लॉटरी गुरुवार को कलेक्ट्रेट में जिला कलक्टर अवधेश मीना द्वारा निकाली गई। इस अवसर पर देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी द्वारा लॉटरी प्रक्रिया से अवगत करवाया गया। इसके पश्चात जिला कलक्टर द्वारा तीन डेमो पश्चात मुख्य लॉटरी के माध्यम से तीर्थ यात्रियों का चयन करने के लिये ऑनलाइन लॉटरी निकाली। जिला कलक्टर ने बताया कि देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 के तहत जिले से हवाई यात्रा के लिये 143 और रेल यात्रा के लिये 1169 इस प्रकार कुल 1312 यात्रियों का चयन किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री प्यारेलाल शिवारान,एडीएम विकास मोहन भाटी, एसीपी डीओआईटी शिवराज सोनी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवणराम, कपिलदेव शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस बार प्रदेश के 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को रेल मार्ग और 6 हजार को वायु मार्ग से निर्धारित स्थलों पर यात्रा करवाई जाएगी। जिसमे जिले के 1312 वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत यात्रा करवाई जाएगी। जिसमे विभिन्न यात्राओं हेतु कार्यक्रम का निर्धारण आगामी दिनों मे किया जाकर वर्षभर यात्राएं करवाई जाएंगे। उन्होंने बताया कि योजना के तहत तीर्थयात्रा के प्रमुख गंतव्य स्थलों में हरिद्वार-ऋषिकेश-आयोध्या-वाराणसी-सारनाथ, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वाराणसी-सारनाथ, मथुरा-वृंदावन-बरसाना-आगरा-अयोध्या, द्वारकापुरी-नागेश्वर-सोमनाथ, तिरूपति-पद्मावति, कामाख्या-गुवाहाटी, गंगासागर-कोलकाता, जगन्नाथपुरी-कोणार्क, रामेश्वरम्-मदुरई, वैष्णोदेवी-अमृतसर-वाघा बोर्डर, गोवा के मंदिर एवं अन्य स्थल चर्च आदि, महाकालेश्वर, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर-घृष्णेश्वर-एलोरा, बिहार-शरीफ, श्री हूजुर साहिब, नांदेड़, महाराष्ट्र और पटना बिहार की यात्रा रेलमार्ग से करवाई जाएगी। वहीं हवाई जहाज द्वारा पशुपतिनाथ-काठमांडू (नेपाल) की यात्रा करवाई जाएगी। हवाई यात्रा में चयनित यात्रियों को नेपाल की विदेश यात्रा हेतु मूल वोटर कार्ड अथवा भारतीय पासपोर्ट अनिवार्य होगा। गौरतलब है कि प्रदेश के निवासी वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या अधिक आयु के व्यक्ति) को उनके जीवन काल में एक बार निर्धारित तीर्थ स्थानों में से किसी एक स्थान पर पूर्णतया निःशुल्क यात्रा करवाने की यह योजना वर्ष 2013 से चलाई जा रही है। वर्ष 2016 से इसमें हवाई यात्रा को सम्मिलित किया गया। गत वर्ष सभी वरिष्ठ नागरिकों को वातानुकूलित रेलगाड़ी में यात्रा करवाई गई। साथ ही आमजन से अपील कि है चूंकि यह योजना पूर्णतया निःशुल्क है, इसमें चयन हेतु किसी प्रकार का कोई शुल्क नही लिया जाता है अतः आमजन को आगाह किया जाता है कि किसी भी प्रकार के ठग आदि के झाँसे में नही आवें। किसी भी जानकारी के लिए देवस्थान विभाग के संभागीय कार्यालय , राज. लोक सेवा आयोग के सामने, अजमेर या ईमेल पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Didwana, Nagaur | Jun 25, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
निर्जला एकादशी पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा शीतल जल एवं शरबत सेवा
डीडवाना। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा स्थानीय फव्वारा सर्किल पर राहगीरों, यात्रियों एवं आमजन के लिए मीठे शरबत एवं शीतल जल की सेवा का आयोजन किया गया।
समिति अध्यक्ष विशाल सिखवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से दोपहर तक हजारों लोगों ने शीतल जल एवं शरबत ग्रहण कर राहत प्राप्त की। समिति का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना है।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक बुधाराम जी गरवा, बजरंग जी जोधा, गोविंद जी रूवटीया, विनोद सैन, नरेश उपाध्याय, मनीष ओझा एवं सुनील जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के मंत्री निखिल मित्तल, उपाध्यक्ष विनय चोपड़ा, कोषाध्यक्ष रमेश जांगिड़, राहुल मोदी, अजय वर्मा, सांवरमल तिवाड़ी, अरुण प्रजापत, पवन टाक, धनेश अग्रवाल, नितिन सेठिया, राकेश जांगिड़, राकेश मोठ एवं विजय सोनी सहित समस्त समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
निर्जला एकादशी के अवसर पर किए गए इस सेवाभावी कार्य की स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए समिति के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
"नर सेवा ही नारायण सेवा है" के भाव के साथ समिति भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य करती रहेगी। 🙏🏻

प्रेस विज्ञप्ति निर्जला एकादशी पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा शीतल जल एवं शरबत सेवा डीडवाना। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद सेवा समिति द्वारा स्थानीय फव्वारा सर्किल पर राहगीरों, यात्रियों एवं आमजन के लिए मीठे शरबत एवं शीतल जल की सेवा का आयोजन किया गया। समिति अध्यक्ष विशाल सिखवाल ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच सेवा भाव से आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह से दोपहर तक हजारों लोगों ने शीतल जल एवं शरबत ग्रहण कर राहत प्राप्त की। समिति का उद्देश्य भारतीय संस्कृति की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनसेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देना है। कार्यक्रम में समिति के संरक्षक बुधाराम जी गरवा, बजरंग जी जोधा, गोविंद जी रूवटीया, विनोद सैन, नरेश उपाध्याय, मनीष ओझा एवं सुनील जांगिड़ सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे तथा सेवा कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के मंत्री निखिल मित्तल, उपाध्यक्ष विनय चोपड़ा, कोषाध्यक्ष रमेश जांगिड़, राहुल मोदी, अजय वर्मा, सांवरमल तिवाड़ी, अरुण प्रजापत, पवन टाक, धनेश अग्रवाल, नितिन सेठिया, राकेश जांगिड़, राकेश मोठ एवं विजय सोनी सहित समस्त समिति सदस्यों का विशेष योगदान रहा। निर्जला एकादशी के अवसर पर किए गए इस सेवाभावी कार्य की स्थानीय नागरिकों ने सराहना करते हुए समिति के प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। "नर सेवा ही नारायण सेवा है" के भाव के साथ समिति भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्य करती रहेगी। 🙏🏻

Didwana, Nagaur | Jun 25, 2026

डीडवाना रोडवेज बस स्टैंड बदहाली का शिकार: न सुरक्षा, न सुविधाएं; राम भरोसे यात्री

पूछताछ काउंटर पर कर्मचारी नदारद, कंप्यूटर चालू; सीसीटीवी कैमरे खराब होने से महिलाओं के साथ बढ़ रही चेन स्नेचिंग व चोरी की वारदातें

डीडवाना।स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड इन दिनों प्रशासनिक अनदेखी और व्यवस्थाओं की भारी बदहाली का दंश झेल रहा है। कहने को तो यह जिला मुख्यालय का मुख्य बस स्टैंड है, लेकिन धरातल पर यात्रियों के लिए यहां कोई उचित पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां यात्रियों को ठंडी छांव और पानी मिलना चाहिए, वहीं वे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते पूरा परिसर राम भरोसे चल रहा है।बस स्टैंड पर आने वाले ग्रामीण और बाहरी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी देने के लिए बनाया गया पूछताछ काउंटर खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। काउंटर के भीतर कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं रहता। लापरवाही का आलम यह है कि काउंटर के भीतर कंप्यूटर सिस्टम लावारिस हालत में चालू पड़ा रहता है, लेकिन जानकारी देने वाला कोई नहीं है। पूरा कमरा धूल से अटा पड़ा है, जिससे साफ जाहिर होता है कि यहां लंबे समय से कोई सफाई नहीं हुई है और न ही प्रबंधन इस ओर ध्यान दे रहा है।सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलते हुए बस स्टैंड परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं। कैमरों के बंद होने का सीधा फायदा असामाजिक तत्वों और शातिर चोरों को मिल रहा है। बस स्टैंड पर आए दिन यात्रियों, विशेषकर महिलाओं के साथ बैग चोरी, पर्स गायब होने और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातें हो रही हैं। पुलिस और रोडवेज प्रशासन को शिकायतें मिलने के बावजूद इन कैमरों को दुरुस्त करवाने की जहमत आज तक नहीं उठाई गई, जिससे यात्रियों में असुरक्षा का माहौल है।परेशानी यहीं खत्म नहीं होती; पूरे बस स्टैंड परिसर में चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। कचरा पात्र होने के बावजूद नियमित सफाई न होने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। वहीं, इस झुलसाती गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए छत के नीचे लगाए गए अधिकांश पंखे खराब पड़े हैं। कुछ गिने-चुने पंखे ही रेंग रहे हैं, जबकि ज्यादातर बंद पड़े हैं, जिसके कारण उमस और भीषण गर्मी से बूढ़े, बच्चे और महिला यात्री बेहाल हो रहे हैं। और बस स्टैंड की दीवारें भी जर्जर है।स्थानीय नागरिकों और नियमित यात्रा करने वाले लोगों का कहना है कि डीडवाना को जिला मुख्यालय बने लंबा समय बीत चुका है, लेकिन मुख्य बस स्टैंड की हालत सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ती जा रही है। इन तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक रोडवेज प्रबंधन या स्थानीय प्रशासन की ओर से इसे दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

डीडवाना रोडवेज बस स्टैंड बदहाली का शिकार: न सुरक्षा, न सुविधाएं; राम भरोसे यात्री पूछताछ काउंटर पर कर्मचारी नदारद, कंप्यूटर चालू; सीसीटीवी कैमरे खराब होने से महिलाओं के साथ बढ़ रही चेन स्नेचिंग व चोरी की वारदातें डीडवाना।स्थानीय रोडवेज बस स्टैंड इन दिनों प्रशासनिक अनदेखी और व्यवस्थाओं की भारी बदहाली का दंश झेल रहा है। कहने को तो यह जिला मुख्यालय का मुख्य बस स्टैंड है, लेकिन धरातल पर यात्रियों के लिए यहां कोई उचित पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आ रहे हैं। भीषण गर्मी के इस दौर में जहां यात्रियों को ठंडी छांव और पानी मिलना चाहिए, वहीं वे मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता के चलते पूरा परिसर राम भरोसे चल रहा है।बस स्टैंड पर आने वाले ग्रामीण और बाहरी यात्रियों को बसों के आवागमन की जानकारी देने के लिए बनाया गया पूछताछ काउंटर खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। काउंटर के भीतर कोई भी कर्मचारी तैनात नहीं रहता। लापरवाही का आलम यह है कि काउंटर के भीतर कंप्यूटर सिस्टम लावारिस हालत में चालू पड़ा रहता है, लेकिन जानकारी देने वाला कोई नहीं है। पूरा कमरा धूल से अटा पड़ा है, जिससे साफ जाहिर होता है कि यहां लंबे समय से कोई सफाई नहीं हुई है और न ही प्रबंधन इस ओर ध्यान दे रहा है।सुरक्षा के बड़े-बड़े दावों की पोल खोलते हुए बस स्टैंड परिसर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे लंबे समय से खराब पड़े हैं। कैमरों के बंद होने का सीधा फायदा असामाजिक तत्वों और शातिर चोरों को मिल रहा है। बस स्टैंड पर आए दिन यात्रियों, विशेषकर महिलाओं के साथ बैग चोरी, पर्स गायब होने और चेन स्नेचिंग जैसी वारदातें हो रही हैं। पुलिस और रोडवेज प्रशासन को शिकायतें मिलने के बावजूद इन कैमरों को दुरुस्त करवाने की जहमत आज तक नहीं उठाई गई, जिससे यात्रियों में असुरक्षा का माहौल है।परेशानी यहीं खत्म नहीं होती; पूरे बस स्टैंड परिसर में चारों तरफ गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है। कचरा पात्र होने के बावजूद नियमित सफाई न होने से जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। वहीं, इस झुलसाती गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए छत के नीचे लगाए गए अधिकांश पंखे खराब पड़े हैं। कुछ गिने-चुने पंखे ही रेंग रहे हैं, जबकि ज्यादातर बंद पड़े हैं, जिसके कारण उमस और भीषण गर्मी से बूढ़े, बच्चे और महिला यात्री बेहाल हो रहे हैं। और बस स्टैंड की दीवारें भी जर्जर है।स्थानीय नागरिकों और नियमित यात्रा करने वाले लोगों का कहना है कि डीडवाना को जिला मुख्यालय बने लंबा समय बीत चुका है, लेकिन मुख्य बस स्टैंड की हालत सुधरने के बजाय लगातार बिगड़ती जा रही है। इन तमाम अव्यवस्थाओं को लेकर कई बार ध्यान आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक रोडवेज प्रबंधन या स्थानीय प्रशासन की ओर से इसे दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Didwana, Nagaur | Jun 25, 2026