फुलवरिया: मिश्रबतरहा में संचालित ज्ञानोदय कॉम्पिटिशन स्कूल के 31 छात्र सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में हुए सफल,SHO ने दी बधाई
फुलवरिया प्रखंड क्षेत्र के मिश्र बतरहा स्थित शंकर मोड़ के पास संचालित ज्ञानोदय कॉम्पिटिशन स्कूल के 31 छात्र छात्राएं अखिल भारतीय सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर स्कूल के साथ-साथ प्रखंड का नाम रौशन कर दिया है। शनिवार को सफल छात्र-छात्राओं को आयोजित कार्यक्रम में फुलवरिया थानाध्यक्ष कैप्टन शहनवाज ने मेडल पहनाकर व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।