फुलवरिया: जिन बाजार के पास वाहन जांच के दौरान एक बोलेरो से 234.66 लीटर शराब पुलिस ने किया जब्त, दो तस्करों को किया गिरफ्तार
श्रीपुर थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने पुलिस बल के जवानों के साथ शुक्रवार को जिन बाजार में कार्रवाई कर एक बोलेरो से जहां भारी मात्रा में विदेशी शराब को जब्त कर लिया। वहीं, शामिल दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार ने बताया कि जिन बाजार में वाहन जांच हो रही थी। इस दौरान एक बोलेरो को रोककर तलाशी ली गई। जिसमें रखा कल 234.66 लीटर विदेशी शराब मिला।