टीकमगढ़: टीकमगढ़: जिला पंचायत सदस्य पर सामाजिक तनाव फैलाने का आरोप, एसपी कार्यालय में शिकायत
टीकमगढ़ में राजपूत करणी सेवा और अमर शहीद युवा संगठन ने बुधवार को जिला पंचायत सदस्य हिरदेश कुशवाहा के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। अमर शहीद युवा संगठन के जिला अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह के अनुसार हिरदेश कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर ठाकुर समाज के विरुद्ध अभ्रद टिप्पणियां की है।