कोईलवर: कायमनगर पुल पर रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, एक की हुई मौत
गीधा थाना क्षेत्र के कायमनगर पुल पर गुरुवार सुबह 7:30 के करीब रॉन्ग साइड से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के दौरान कोईलवर नगर पंचायत के वार्ड 10 निवासी सहजाद आलम उर्फ सोनू राईन की सदर अस्पताल आरा में मौत हो गई। वहीं वार्ड 6 निवासी बबुआ राईन को पटना रेफर कर दिया गया।