लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस घटना में दो सगे भाई घायल हो गए, जिनका रविवार की पूर्वाह्न 11:30 पर सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।घायलों की पहचान महेशपुर गांव निवासी वासु साहनी के दो पुत्रों के रूप में की गई।