बंजरिया: जटवा से जनेरवा जाने वाली सड़क के मरम्मत का कार्य शुरू, ग्रामीणों में हर्ष
जटवा से जनेरवा जाने वाली सड़क के मरम्मत का कार्य शुक्रवार से शुरू हो गया,ग्रामीणों में हर्ष। जदयू नेता क्यामूल हक ने बताया कि इस वर्ष सिकरहना नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ सड़क में कटाव शुरू हुआ था,जिस पर कटावरोधी कार्य कराया गया। हमारे नेता उसी समय बोले थे, कि सड़कों को जल्द से जल्द ठीक कर दिया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा सड़क मरम्मत से नही कटावरोधी कार्य भी जरूरी है।