प्रयोग करके सीख रहे विद्यार्थी, विज्ञान शिक्षा को मिल रहा व्यवहारिक स्वरूप
-----
विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं प्रयोगात्मक सीखने की क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से शासकीय हाई स्कूल आबादी पंजाबी में कक्षा नवमी के विद्यार्थियों को विज्ञान की प्रायोगिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में विद्यालय की विज्ञान प्रयोगशाला में विद्यार्थियों ने विभिन्न वैज्ञानिक उपकरणों एवं प्रयोगों का प्रत्यक्ष अभ्यास किया गया।
प्रयोगशाला में शिक्षक द्वारा विद्यार्थियों को प्रयोग की प्रक्रिया, आवश्यक सावधानियों तथा प्रयोग में उपयोग होने वाले उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने शिक्षक के मार्गदर्शन में स्वयं प्रयोग करते हुए वैज्ञानिक अवधारणाओं को समझने का प्रयास किया।
इस दौरान विद्यार्थियों में प्रयोग को लेकर उत्सुकता एवं जिज्ञासा देखने को मिली। पुस्तकीय ज्ञान को प्रयोगशाला में वास्तविक अनुभव से जोड़ने से विद्यार्थियों को विषय को अधिक सहजता एवं प्रभावी ढंग से समझने का अवसर मिल रहा है।
विद्यालय में इस प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से ‘करके सीखने’ की अवधारणा को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, तर्क क्षमता, निरीक्षण कौशल एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित हो रही है। विज्ञान विषय को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए उसे व्यवहारिक अनुभव से जोड़ने की दिशा में विद्यालय द्वारा पहल की गई है।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
3 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Aug 21, 2026