पुलिस ने लूट के 3 आरोपी 24 घंटे में पकड़े
श्योपुर के विजयपुर थाना पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 20 अगस्त को फरियादी आकाशा वितल ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस ने तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से अजयपाल रावत, रंजीत रावत और संजय रावत को गिरफ्तार किया।
#श्योपुर #विजयपुर