गाज़ियाबाद: दिल्ली के इंद्रलोक इलाके की घटना पर हिंदू रक्षा दल का बयान आया सामने, पिंकी भैया बोले- वापस लिया जाए दरोगा का सस्पेंशन
दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में नमाजियों को लात मारने वाले सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को हिन्दू रक्षा दल ने दरोगा का सस्पेंशन वापस लेने की मांग की है। हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उर्फ पिंकी भैया ने दरोगा का सस्पेंशन वापस नहीं लेने पर दिल्ली पुलिस के मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।