गाज़ियाबाद: नूर नगर में बनाए जा रहे पुलिस हैडक्वाटर का डीएम और पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण
गाजियाबाद के नूर नगर में पुलिस हैडक्वाटर बनाने का कार्य शुरू हो चुका है,जिसको लेकर शनिवार को जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह और पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने निरीक्षण किया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पहलुओं को नजदीक से परखते हुए मजबूत हैडक्वाटर बनाने के आदेश दिए है। इसके अलावा चार दिवारी को ऊंचा बनने के निर्देश भी दिए गए हैं।