कोलेबिरा: लसिया मोड़ के पास बाइक से गिरकर एक व्यक्ति हुआ घायल, लाया गया सदर अस्पताल
कमडरा निवासी हरीश गंजू नामक व्यक्ति 21 जुलाई को करीब 1 बजे कोलेबिरा से बाइक पर अपने घर जाने के दौरान लसिया मोड़ के पास असंतुलित होकर गिर गया। जिससे उसे कई जगह चोट लगी। घटना के बाद उसे एंबुलेंस की सहायता से सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।