कोलेबिरा: लसिया में जहरीले सांप के काटने से एक व्यक्ति की हालत हुई गंभीर
लसिया निवासी हसदेव राम नामक व्यक्ति 16 जुलाई की सुबह शौच के लिए जा रहा था। इसी क्रम में एक जहरीला सांप उसका पैरों के नीचे आ गया और उसे काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। तब उसके परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है।