कोलेबिरा: रांची में खाद्य आपूर्ति मंत्री से मिलकर आदिवासी कांग्रेस नेता दिलीप तिर्की ने की सिमडेगा में हो रही अनाज चोरी की शिकायत
आदिवासी कांग्रेस के नेता दिलीप तिर्की 15 जुलाई को 11 बजे रांची जाकर राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री बना गुप्ता से मिले, और उन्हें सिमडेगा के सरकारी गोदामों में हो रही अनाज चोरी की शिकायत करते हुए आवेदन दिया, और इस अनाज चोरी में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग किए। खाद्य आपूर्ति मंत्री ने मामले की जांच करवाने और दोषी पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।