कोलेबिरा: JNV के पास अज्ञात वाहन के धक्के से एक व्यक्ति हुआ घायल
रामनगर निवासी देव नंदन बड़ाइक नामक व्यक्ति गुरुवार की देर रात रामजोल की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में JNV के पास अज्ञात वाहन उसे धक्का मार कर फरार हो गई। जिससे वह गिरकर बेहोश हो गया। घटना के बाद उधर से गुजर रहे राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़ा देखा, तो एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद इसे 19 जुलाई की अहले सुबह अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।