कोलेबिरा: कोलेबिरा में गैस टैंकर असंतुलित होकर बीच सड़क में फंसा, 04 घंटे जाम रहा NH 143
ओडिसा की तरफ से एक गैस टैंकर 14 जुलाई को 12 बजे रांची की तरफ जा रहा था। इसी क्रम में गैस टैंकर कोलेबिरा में असंतुलित होकर बीच सड़क पर फंस गया। जिसके कारण NH 143 जाम हो गया, और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चार घंटे के अथक प्रयास के बाद गैस टैंकर को सड़क में सीधा करवाया, इसके बाद NH 143 पर लगा जाम खुला।