प्रतापगढ़: श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन भगवान गणेश के जन्म और विवाह की कथा सुनाई गई
श्री हनुमान मंदिर चिलबिला में शिव महापुराण कथा के पांचवें दिन गुरुवार शाम 6 बजे भगवान गणेश के जन्म और विवाह की कथा सुनाई गई। कथा वाचक अमित कृष्ण शास्त्री जी महाराज ने बताया कि भगवान गणेश का विवाह रिद्धि और सिद्धि से हुआ था, जो ब्रह्मा जी की मानस पुत्रियाँ थीं। रिद्धि और सिद्धि का अर्थ है समृद्धि और सफलता। कथा में बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित रहे।