प्रतापगढ़: जगेशरगंज फीडर पर बारिश और आंधी के चलते 52 गांवों की बिजली 22 घंटे से है गुल, ग्रामीण हुए परेशान
आंधी और पानी के चलते बुधवार रात 10 बजे से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। जिससे करीब 52 गांव के लोग अंधेरे में रहने के साथ-साथ विद्युत उपकरण बंद पड़े हैं। चिलबिला पावर हाउस से जगेशरगंज फीडर पर 52 गांवों में विद्युत सप्लाई होती है। बुधवार की रात तेज हवा और बारिश की वजह से सप्लाई बृहस्पतिवार रात 8 बजे तक बहाल नहीं हो सकी।