प्रतापगढ़: रामपुर कोटवा गांव में कूटरचित दस्तावेज के जरिए विपक्षी का नाम खतौनी में दर्ज, जिला कचेहरी में धरने पर बैठे बुजुर्ग
रामपुर कोटवा गांव निवासी देवेंद्र कुमार शुक्ल ने गुरुवार शाम 4 बजे डीएम को शिकायती पत्र दिया है। आरोप लगाया की उनकी भूमिधरी जमीन बैनामा पर कूटरचित दस्तावेज लगाकर इलाके के लेखपाल सुशील कुमार शुक्ला और कंप्यूटर प्रभारी सुरेश तिवारी समेत अधिकारियों द्वारा विपक्षीगंण राजेश, राजू इत्यादि का फर्जी खतौनी में नाम दर्ज कर लिया गया।