जमालपुर एक्सप्रेस (13071) में सफर के दौरान यात्रियों के सामान चोरी करने वाले गिरोह का जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने खुलासा किया है। 9 और 10 तारीख की रात ट्रेन के ए-1 और ए-8 कोच में चोरी की तीन अलग-अलग घटनाओं को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया था। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर एक पीड़िता का चोरी हुआ सामान बरामद किया है। हालांकि, गिरोह का मुख्य सरगना समेत अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के तकनीकी विश्लेषण के आधार पर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
देखिए पूरी खबर संथाल हूल एक्सप्रेस पर।
संथाल हूल एक्सप्रेस ताजा और निष्पक्ष खबरों के लिए जुड़े रहें।
#Sahibganj #JamalpurExpress #RailwayPolice #GRP #RPF TrainTheft JharkhandNews SanthalHoolExpress