पटना ग्रामीण: पटना डीएम ने गांधी मैदान में दशहरा के मौके पर होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारी का लिया जायजा
बुधवार को दोपहर 1:00 बजे पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह ने गांधी मैदान पहुंचकर गांधी मैदान में दशहरा के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। यातायात एवं भीड़ प्रबंधन के उपायों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। इस दौरान पटना एसएसपी राजीव मिश्रा भी मौजूद रहे।