पटना ग्रामीण: वेटरनरी ग्राउंड में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सरकार बनते ही 1 घंटे के अंदर शराबबंदी खत्म करने का किया ऐलान
एक तरफ जहां बिहार की महिलाओं ने शराब के नशे में होने वाले घरेलू हिंसा के खिलाफ CMनीतीश कुमार से शराबबंदी की मांग की थी,तो वहीं अब सीएम नीतीश कुमार के शराबबंदी के फैसले के विरुद्ध जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर खड़े हो गए हैं।बुधवार दोपहर 3:00 बजे प्रशांत किशोर ने यह ऐलान किया है कि अगर उनकी सरकार बिहार में बनेगी तो 1 घंटे के अंदर शराबबंदी को खत्म कर देंगे