पटना ग्रामीण: बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव राहत पहुंचाई जा रही है : मंत्री दिलीप जायसवाल
राजद ने आरोप लगाया कि पीएम नरेंद्र मोदी को बिहार के बाढ़ को देखने की फुर्सत नहीं है। वे सिर्फ चुनाव में आते हैं। आरोप पर बुधवार को शाम 4:30 बजे एयरपोर्ट पर जवाब देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा है की बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव राहत पहुंचाई जा रही है। विपक्ष को थेथरलॉजी करने की आदत है।