पटना ग्रामीण: पटना में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने प्रशांत किशोर को कहा, 'एजेंसी चलाते हैं प्रशांत किशोर'
जनसूराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने सीएम नीतीश कुमार को लेकर कहा था कि वह रास्ते से भटक गय हैं इसलिए मैंने उनके साथ छोड़ दिया। इसे लेकर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे कहा कि प्रशांत किशोर एजेंसी चलाते हैं और उनके हर बात पर हम टिप्पणी नहीं करते। मौके पर उमेश कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ भी की है।