गीदम: गीदम में कृषि सखी और किसान मित्रों के लिए दो दिवसीय वैज्ञानिक खेती प्रशिक्षण
गीदम के कृषि विज्ञान केंद्र ने 24-25 अगस्त को कृषि सखी और किसान मित्रों को आधुनिक और टिकाऊ कृषि तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण में फसल उत्पादन, बीज चयन, मृदा स्वास्थ्य, प्राकृतिक खेती और कृषि यंत्रों के सुरक्षित उपयोग की जानकारी शामिल थी। प्रतिभागियों से वैज्ञानिक खेती को गांव-गांव तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।